Xiaomi Redmi Note 13 Pro Max 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
इस आर्टिकल में आपको Xiaomi Redmi Note 13 Pro Max 5G के बारे में कीमत और स्पेसिफिकेशन के साथ सारी जानकारी मिलेगी।
![Xiaomi Redmi Note 13 Pro Max 5G, Xiaomi, Redmi, Xiaomi Redmi Note 13 Pro Max, Redmi Note 13 Pro Max 5G, Launch, August, 2023, Xiaomi Redmi Note 13 Pro Max 5G price, Xiaomi Redmi Note 13 Pro Max 5G release date, Xiaomi Redmi Note 13 Pro Max 5G specs, Xiaomi Redmi Note 13 Pro Max 5G features, Upcoming smartphones in India, new smartphones launching in India in August 2023,,](https://hindustankhabri.in/wp-content/uploads/2023/08/Xiaomi-Redmi-Note-13-Pro-Max-5G-will-be-launch.jpg)
दमदार फीचर्स और शानदार स्पेसिफिकेशन से भरपूर, Xiaomi Redmi Note 13 Pro Max एक अच्छा विकल्प है। फ़ोन की लुक की बात करे तो यह देखने में काफी प्रीमियम लग रहा हैं।
स्पेसिफिकेशन
Xiaomi का यह स्टाइलिश हैंडसेट 6.67 इंच (16.94 सेमी) डिस्प्ले के साथ 1080 x 2430 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। कमरे की बात करे तो इसमें पीछे की तरफ 108 MP + 8 MP + 5 MP + 5 MP के चार कैमरे दिए जायेंगे।
रियर कैमरा सेटअप के फीचर्स में डिजिटल ज़ूम, ऑटो फ्लैश, फेस डिटेक्शन, टच टू फोकस शामिल हैं। सामने की तरफ, मोबाइल में सेल्फी खींचने और वीडियो कॉल करने के लिए 32 MP का कैमरा दिया जायेगा।
फोन में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया जायेगा ताकि आप अपने सभी गाने, वीडियो, गेम और बहुत कुछ इसमें स्टोर कर सकें। प्रोसेसर की बात करे तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G दिया जायेगा।
Xiaomi Redmi Note 13 Pro Max पर अलग अलग तरह के कनेक्टिविटी विकल्पों में WiFi – 802.11, b/g/n, मोबाइल हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ – v5.2, और भारत में 5G समर्थित, भारत में 4G समर्थित, 3G, 2G शामिल हैं। फोन के सेंसर में लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, कंपास, जायरोस्कोप शामिल हैं।
कीमत
फ़ोन के बैटरी की बात करे तो इसमें 5200 mAh की शानदार बैटरी पैक दी जाएगी। यह 18,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ जल्द ही भारत में लॉन्च होगी।
इसके भारत में लॉन्च की बात करे तो यह स्मार्टफोन भारत में August 23, 2023 में लॉन्च हो सकता है। हलाकि इसके लॉन्च की ऑफिसियल तारीख अभी तक कंपनी के द्वारा बताई नहीं गयी हैं।
स्पेसिफिकेशन चार्ट
फीचर्स | स्पेसिफिकेशन |
प्रोसेसर | स्नैपड्रगन 720G, 8 nm |
बैक कैमरा | 108 MP + 8 MP + 5 MP + 5 MP |
फ्रंट कैमरा | 32 MP |
बैटरी | 5200 mAh |
रैम | 6 GB |
स्टोरेज | 128 GB |
डिस्प्ले | 6.67 inches (16.94 cm), 120 Hz |
Disclaimer: इस डिवाइस की बताई गयी कीमत इस लेख को लिखे जाने के समय के अनुसार हैं। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर ऑफर्स की कीमत बदलती रहती है। ऐसे में ग्राहकों को अपनी जिम्मेदारी और समझ पर ही ऑनलाइन खरीदारी करनी चाहिए।