अगस्त 2023 में लॉन्च होने वाले टॉप स्मार्टफोन देखें, लिस्ट में Samsung और OnePlus भी
लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में Redmi, Motorola, OnePlus और Samsung और कई अन्य स्मार्टफोन शामिल हैं।
![2023, august, launch, smartphone, top, samsung, oneplus, xiaomi, redmi,](https://hindustankhabri.in/wp-content/uploads/2023/07/Top-smartphones-launching-in-August.jpg)
स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए अगस्त का महीना बेहद रोमांचक रहने वाला है। जुलाई की तरह अगस्त में भी कई दमदार स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाली है। अगस्त 2023 में ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारत में भी कई शानदार स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं।
लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में Redmi, Motorola, OnePlus और Samsung और कई अन्य स्मार्टफोन शामिल हैं। खास बात यह है कि अगले महीने Xiaomi और OnePlus के फोल्डेबल फोन भी लॉन्च होने वाले हैं।
ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो कुछ दिनों का इंतजार आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। फिलहाल आइए जानते हैं अगस्त में लॉन्च होने वाले इन स्मार्टफोन्स के बारे में।
Redmi 12 5G
Redmi का यह फोन 1 अगस्त को भारत में एंट्री करेगा। यह फोन चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 12R का रीब्रांडेड वर्जन है। इसमें कंपनी 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा ऑफर करने वाली है।
इसके अलावा इस फोन में स्नैपड्रैगन 5 जेन 2 प्रोसेसर मिलेगा। फोन का डिस्प्ले 6.79 इंच का है, जो फुल एचडी+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के रियर में आपको दमदार ग्लास पैनल देखने को मिलेगा।
इस फ़ोन के 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये हो सकती है, जबकि 8GB रैम मॉडल की कीमत 13,999 रुपये हो सकती है।
स्पेसिफिकेटिन चार्ट
फीचर | स्पेसिफिकेशन |
डिस्प्ले | 6.67 inches, AMOLED, 120Hz, 1200 nits |
प्रोसेसर | क्वालकॉम SM4375 स्नैपड्रगन 4 Gen 1 (6 nm) |
RAM | 4GB/6GB और 8GB |
स्टोरेज | 128G और 256GB |
बैक कैमरा | 48 MP, 8 MP और 2 MP |
फ्रंट कैमरा | 13 MP, f/2.5, (wide) |
बैटरी | 33W के साथ 5000 mAh |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्राइड 13 |
Xiaomi Mix Fold 3
Xiaomi का फोल्डेबल फोन – मिक्स फोल्ड 3 भी अगस्त में लॉन्च होने वाला है। इस फोन को Mix Fold 2 का सक्सेसर कहा जा रहा है। फोन में आपको Leica-tuned कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।
भारत में Xiaomi Mix Fold 3 की कीमत 1,09,990 रुपिए से शुरू होने की उम्मीद है।
स्पेसिफिकेशन चार्ट
फीचर | स्पेसिफिकेशन |
कैमरा | 108 MP + 8 MP + 13 MP |
डिस्प्ले | 8.01 inches (20.34 cm) |
प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रगन 888 |
RAM | 12 GB |
स्टोरेज | 256 GB |
बैटरी | 5000 mAh |
Motorola G14
Motorola G सीरीज का यह फोन 1 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले ऑफर करने वाली है। यह डिस्प्ले पंच-होल डिजाइन वाला होगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। फोन Unisoc T616 प्रोसेसर पर काम करेगा। इसकी बैटरी 5000mAh की है। इसके अलावा कंपनी इस फोन में डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर सिस्टम भी देगी।
भारत में Motorola G14 की कीमत 10,000 रुपये से 11,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है।
स्पेसिफिकेशन चार्ट
फीचर | स्पेपसिफिकेशन |
कैमरा | 50 MP + 2 MP |
डिस्प्ले | 6.5 inches (16.51 cm), 90 Hz रिफ्रेश रेट |
प्रोसेसर | Unisoc T616 |
RAM | 4 GB |
स्टोरेज | 128 GB |
बैटरी | 5000 mAh, 20W फ़ास्ट चार्जिंग |
Samsung Galaxy F34 5G
Samsung के इस फोन का यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फोन 6000mAh बैटरी से लैस है। फोव में आपको 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। फोन का कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इस लॉन्च होने वाली फोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गई है। जल्द ही इसकी लॉन्च डेट भी सामने आ जाएगी।
भारत में Samsung Galaxy F34 की कीमत 18,999 रुपए होने की उम्मीद हैं।
स्पेसिफिकेशन चार्ट
फीचर | स्पेसिफिकेशन |
कैमरा | 50 MP + 12 MP + 5 MP |
डिस्प्ले | 6.5 inches (16.51 cm) |
प्रोसेसर | Samsung Exynos 1280 |
RAM | 6GB |
स्टोरेज | 128GB |
बैटरी | 6000 mAh |
OnePlus Ace 2 Pro और OnePlus Open
OnePlus अगले महीने OnePlus Ace 2 Pro के साथ अपना पहला फोल्डेबल फोन OnePlus Open लॉन्च करने वाला है। कंपनी के आने वाले दोनों फोन Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट पर काम करेंगे। OS की बात करें तो कंपनी इन फोन में एंड्रॉइड 13 पर आधारित ColorOS देने जा रही है।
OnePlus Ace 2 Pro की भारत में कीमत 42,990 रुपए होने की उम्मीद है वही OnePlus Open की कीमत 1,24,999 रुपए होने की उम्मीद की जा रही हैं।
स्पेसिफिकेशन चार्ट
फीचर | OnePlus Ace 2 Pro | OnePlus Open |
कैमरा | 50 MP + 8 MP + 2 MP | 48MP + 48MP + 64MP |
डिस्प्ले | 6.7 inches (17.02 cm) | 7.8-inch फोल्डेबल, 6.3-inch कवर डिस्प्ले |
प्रोसेसर | स्नैपड्रगन 8 Gen 2 | क्वालकॉम स्नैपड्रगन 8 Gen 2 |
RAM | 16GB | 16GB |
स्टोरेज | 512GB | 256GB |
बैटरी | 5000 mAh | 4,800mAh, 100W फ़ास्ट चार्जिंग |
Disclaimer: इस डिवाइस की बताई गयी कीमत इस लेख को लिखे जाने के समय के अनुसार हैं। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर ऑफर्स की कीमत बदलती रहती है। ऐसे में ग्राहकों को अपनी जिम्मेदारी और समझ पर ही ऑनलाइन खरीदारी करनी चाहिए।