Ola जल्द ही Ola S1 Holi Edition इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी, कीमत के साथ फीचर्स जाने
इंडिया के सबसे बारे दो पहिये बनाने वाली कंपनी ने ऐलान किया है की वो इस होली के अवसर पर Ola S1 Holi Edition इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी।
![Ola S1 Holi Edition, Ola S1 Holi Edition Price, Ola S1, Ola, Ola S1 Price, Electric Scooter, Scooter, Automobile, Automobile News, Automobile News Update, Automobile Update, Automobile News in Hindi,](https://hindustankhabri.in/wp-content/uploads/2023/03/Ola-will-soon-launch-Ola-S1-Holi-Edition.jpg)
Ola S1 Holi Edition: इंडिया के सबसे बारे दो पहिये बनाने वाली कंपनी ने ऐलान किया है की वो इस होली के अवसर पर Ola S1 Holi Edition इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। Ola इलेक्ट्रिक के CEO भाविश अग्रवाल ने 9 मार्च को एक ट्वीट में कहा कि वे ग्राहकों की उच्च मांग के कारण Ola S1 स्कूटर के Holi Edition में सिर्फ 5 स्कूटर लॉन्च करेंगे।
उन्होंने Ola S1 के ग्राहकों को बोला है की होली के अवसर पर वे Ola S1 के साथ फोटो खिंच कर शेयर करें। और जिनकी फोटो सबसे बेहतर होंगी उनमे से 5 ग्राहकों को Ola के Holi Edition की इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट किया जायेगा।
क्या कुछ अलग हो सकता हैं
आपको बता दे की इस Holi Edition की बाइक में कुछ भी अलग नहीं होगा पिछले Ola S1 के मुकाबले सिर्फ रंग का फर्ख किया जायेगा। इस बाइक में अलग अलग रंग से कलर किया जायेगा। भाविश अग्रवाल ने ट्वीट में इसकी फोटो भी डाली है जो आप ऊपर देख सकते हैं। बाइक दिखने में काफी सतरंगी लग रही हैं।
कीमत
इस Holi Edition की बाइक की कीमत पुराने Ola S1 की कीमत से सिर्फ 4,000-5,000 ज्यादा होने का अनुमान किया जा रहा हैं। हलाकि इसके लॉन्च की कीमत अभी तक बताया नहीं गया हैं लेकिन लॉन्च बहुत जल्द होने का अनुमान हैं।
अभी के टाइम पर तो Ola S1 की कीमत 85,099 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) बताया गया हैं। इस Ola S1 में 3kWh लिथियम-आयन बैटरी दिया गया हैं। इस स्कूटर को एक बार पूरा चार्ज करने पर आप इसे 131KM (ARAI प्रमाणित) तक चला सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटी में इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट दिया गया हैं।
फीचर्स
इस स्कूटी को आप टॉप 95KM प्रति घंटा की स्पीड से चला सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटर में 7.0 इंच कलर डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, मोबाइल फोन चार्जिंग, म्यूजिक समेत कई खूबियां हैं। जहां तक ब्रेकिंग का सवाल है, Ola S1 में कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (सीबीएस) के साथ 220 मिमी फ्रंट और 180 मिमी रियर हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक हैं।