Nokia अगले हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च करेगा अपना 5G स्मार्टफोन, यहां जानें कीमत
इस आर्टिकल में हम आपको Nokia G42 की लॉन्च की तारिख, कीमत और स्पेसिफिकेशन की सारी जानकारी देंगे।
![Nokia G42 5G, India, Nokia G42 launch, Nokia G42 price in India, Nokia G42 5G price in India, Nokia G42 features, Nokia G42 camera, Nokia G42 battery, Nokia G42 review, Buy Nokia G42, Nokia G42 5G India launch date, Nokia G42 launch date in India, Nokia smartphones in India, Nokia 5G smartphones in India, Nokia new smartphones in India, Nokia G42 5G specifications, Nokia G42 5G design, Nokia G42 5G colors, Nokia G42 5G availability, Nokia G42 5G pre-order,](https://hindustankhabri.in/wp-content/uploads/2023/09/Nokia-will-launch-its-5G-smartphone.jpg)
Nokia ने अपने पहले 5G स्मार्टफोन Nokia G42 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है और इसे अगले हफ्ते 11 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।
यह फोन जून महीने में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है और इसके भारतीय वेरिएंट भी आ सकते हैं। भारत में इस स्मार्टफोन को शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon से खरीदने का विकल्प मिलेगा और अब इसकी कीमत टीज कर दी गई है।
कीमत
Nokia ने आधिकारिक तौर पर एक पोल साझा किया है। इस पोल में दो विकल्प दिए गए हैं, जिनकी कीमत ‘Rs 16,xxx’ और ‘Rs 18,xxx’ है। साफ है कि Nokia G42 5G की कीमत इनमें से एक होगी। ज्यादातर एक्स यूजर्स ने पहले विकल्प के लिए वोट किया है और संभव है कि फोन की कीमत 16,000 रुपये के आसपास रखी जाए।
स्पेसिफिकैशन
Nokia के इस दमदार स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच HD+ डिस्प्ले हो सकता है और इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन होगा।
फोन में OZO-संचालित लाउडस्पीकर और प्रमाणीकरण के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा और फोन के बैक पैनल पर एक गोली के आकार का कैमरा मॉड्यूल पाया जा सकता है। फोन का डिज़ाइन पहले ही सामने आ चुका है और इसे Amazon पर टीज़ किया जा रहा है।
दमदार परफॉर्मेंस के लिए Nokia G42 5G में 5G सपोर्ट के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर है और इसमें वर्चुअल रैम समेत 11GB तक रैम मिल सकती है। इसे 4GB और 6GB रैम ऑप्शन और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
कंपनी ने वादा किया है कि इस फोन को दो एंड्रॉइड OS अपडेट मिलेंगे और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। भारत में यह फोन पर्पल और ग्रे ऑप्शन के साथ आएगा। इस फोन की 5000mAh बैटरी को 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
स्पेसिफिकैशन चार्ट
फीचर्स | स्पेसिफिकैशन |
डिस्प्ले | 6.56 inches, IPS LCD, 90Hz |
प्रोसेसर | क्वालकॉम SM4350-AC स्नैपड्रैगन 480+ 5G (8 nm) |
रैम | 4/6 GB |
स्टोरेज | 128 GB |
बैक कैमरा | 50 MP + 2 MP + 2 MP |
फ्रन्ट कैमरा | 8 MP |
बैटरी | 5000 mAh, 20W फास्ट चार्जिंग |
Disclaimer: इस डिवाइस की बताई गयी कीमत इस लेख को लिखे जाने के समय के अनुसार हैं। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर ऑफर्स की वजह से कीमत बदलती रहती है। ऐसे में ग्राहकों को अपनी जिम्मेदारी और समझ पर ही ऑनलाइन खरीदारी करनी चाहिए।