Moto G14 के भारत में लॉन्च की तारीख की हुयी पुष्टि, यहाँ देखे कीमत और सारे फीचर्स
इस आर्टिकल में आप नए लॉन्च होने वाले Moto G14 की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से देखेंगे।
![Moto G14, Flipkart, launch date, sale, discount, offer, EMI, exchange, 6.7-inch FHD+ display, Snapdragon 680 processor, 50MP triple rear camera, 16MP front camera,](https://hindustankhabri.in/wp-content/uploads/2023/07/Moto-G14-India-launch-date-confirmed.jpg)
Moto G14: Motorola जल्द ही भारत में अपने बजट स्मार्टफोन लाइनअप में नया स्मार्टफोन लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आने वाला Moto G14 अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होगा।
भारत में फोन Flipkart के माध्यम से बेचीं जाएगी। Flipkart लैंडिंग पेज के जरिए फोन के फीचर्स के साथ-साथ स्पेसिफिकेशन और कलर ऑप्शन का भी पता चल गया हैं। इस फ़ोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज विकल्प के लिए 9,999 रुपये रखा गया हैं।
लॉन्च की तारिख
Flipkart पर Moto G14 को 1 अगस्त तक लॉन्च किया जायेगा। फोन के लिए प्री-ऑर्डर भी उसी तारीख को दोपहर 12 बजे (दोपहर) से शुरू होगी। हैंडसेट ब्लू और ग्रे रंग में फ़ोन उपलब्ध होगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश के साथ चमकदार बैक भी दिखाया गया है।
डिस्प्ले
Motorola द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार, जल्द आने वाली Moto G14 में 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले होगा। फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T616 SoC द्वारा संचालित होगा जिसे 4GB रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा।
सॉफ्टवेयर
हैंडसेट के एंड्रॉइड 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलने की पुष्टि की गई है। Motorola ने 3 साल तक के सुरक्षा अपडेट के साथ स्मार्टफोन को एंड्रॉइड 14 पर अपग्रेड करने का वादा किया है।
स्पेसिफिकेशन चार्ट
फीचर | स्पेसिफिकेशन |
डिस्प्ले | 6.5 inches, 1080 x 1920 px, 90 Hz डिस्प्ले के साथ पंच होल |
प्रोसेसर | Tiger T616, Octa Core, 2 GHz प्रोसेसर |
रैम | 4 GB |
स्टोरेज | 128 GB |
बैक कैमरा | 50 MP + 2 MP Dual |
फ्रंट कैमरा | 8 MP |
बटेरी | 5000 mAh बैटरी 20W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ |
ऑपेरेटिंग सिस्टम | एंड्राइड 13 |
एक्सपैंडबले स्टोरेज | हाँ, 1 TB तक microSD card के द्वारा बढ़ाया जा सकता हैं |