OPPO के दो स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 15 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, यहाँ जाने ऑफर
इस आर्टिकल में हम आपको OPPO A78 5G और OPPO A58 पर मिल रहे डिस्काउंट और इसकी स्पेसिफिकेशन के बारे में बताएँगे।
![OPPO A78 5G, OPPO A58, Discount on OPPO A78 5G, Offer on OPPO A78 5G, Sale on OPPO A78 5G, Discount on OPPO A58, Offer on OPPO A58, Sale on OPPO A58, Amazon OPPO A78 5G, Amazon OPPO A58, Price of OPPO A78 5G, Price of OPPO A58, OPPO A78 5G Specification, OPPO A58 Specification, Buy OPPO A78 5G, Buy OPPO A58,](https://hindustankhabri.in/wp-content/uploads/2023/09/Discount-on-two-smartphones-of-OPPO.jpg)
अगर आप 20 हजार रुपये से कम रेंज में स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आज Amazon पर आपके लिए शानदार डील लाइव है। Amazon India की डील ऑफ द डे में OPPO की A सीरीज के दो स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। इन स्मार्टफोन्स के नाम OPPO A78 5G और OPPO A58 हैं।
कंपनी इन स्मार्टफोन्स पर 15 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा आज की डील में आप इन दोनों हैंडसेट को बंपर बैंक डिस्काउंट के साथ भी खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो OPPO के इन फोन में आपको शानदार कैमरा और डिस्प्ले के साथ पावरफुल प्रोसेसर मिलेगा।
OPPO A78 5G
कीमत और ऑफर
OPPO का यह फोन 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसकी MRP 21,999 रुपये है। इस फोन को आप 14% डिस्काउंट के बाद 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 1,899 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन 17,500 रुपये तक सस्ता हो सकता है।
अगर आप एक्सचेंज ऑफर का पूरा फ़ायदा उठाते हैं तो यह फोन आपको सिर्फ (21,999 – 17,500) 4,499 रुपये में खरीदने को मिल सकता है। ध्यान रखें कि एक्सचेंज ऑफर की कीमत आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा।
स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ दो रियर कैमरे हैं। इनमें 50 MP के मुख्य लेंस के साथ 2 MP का रियर कैमरा शामिल है।
सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
OPPO A58
कीमत और ऑफर
कंपनी का यह बजट स्मार्टफोन 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसकी MRP 18,999 रुपये है। इसे आप सेल में 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर्स में फोन की कीमत 1,000 हजार रुपये तक कम हो सकती है।
एक्सचेंज ऑफर में यह फोन 14,000 रुपये तक सस्ता हो सकता है। अगर आप एक्सचेंज ऑफर का पूरा फ़ायदा उठाते है तो यह फ़ोन आपको सिर्फ (14,999 – 14,000) 999 रुपये में खरीदने को मिल सकता हैं। लेकिन धेयान रहे की एक्सचेंज ऑफर की कीमत आपके पुराने फ़ोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा।
स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो कंपनी इस फोन में 6.72 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। 6 GB तक एक्सटेंडेड रैम फीचर वाले इस फोन में 50 MP का मुख्य कैमरा है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
स्पेसिफिकेशन चार्ट
स्पेसिफिकेशन | OPPO A78 5G | OPPO A58 |
डिस्प्ले | 6.56 inches, IPS LCD, 90Hz | 6.56 inches, IPS LCD, 90Hz |
प्रोसेसर | मेडिएटेक MT6833 डीमेंसिटी 700 (7 nm) | मेडिएटेक MT6833 डीमेंसिटी 700 (7 nm) |
रैम | 4/8 GB | 6/8 GB |
स्टोरेज | 128 GB | 128/256 GB |
बैक कैमरा | 50 MP + 2 MP | 50 MP + 2 MP |
फ्रंट कैमरा | 8 MP | 8 MP |
बैटरी | 5000 mAh, 33W फ़ास्ट चार्जिंग | 5000 mAh, 33W फ़ास्ट चार्जिंग |
कीमत | 21,999 रुपये | 18,999 रुपये |
डिस्काउंट | 17,500 रुपये | 14,000 रुपये |
Disclaimer: इस डिवाइस की बताई गयी कीमत और ऑफर इस लेख को लिखे जाने के समय के अनुसार हैं। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर ऑफर्स की कीमत बदलती रहती है। ऐसे में ग्राहकों को अपनी जिम्मेदारी और समझ पर ही ऑनलाइन खरीदारी करनी चाहिए।