OnePlus के सबसे महंगे 5G फोन को शानदार डिस्काउंट के साथ सिर्फ 3,748 रुपये में खरीदें, यहां जाने ऑफर
इस आर्टिकल में हम OnePlus 10 Pro 5G पर मिलने वाले भारी डिस्काउंट और इसके स्पेसिफिकेशन्स पर चर्चा करेंगे।
![OnePlus 10 Pro 5G, OnePlus 10 Pro, OnePlus, Big Discount on OnePlus 10 Pro 5G, Sale on OnePlus 10 Pro 5G, Offer on OnePlus 10 Pro 5G, Big Discount on OnePlus Smartphone, OnePlus 10 Pro price, OnePlus 10 Pro review, Buy OnePlus 10 Pro 5G, OnePlus smartphones, Best OnePlus smartphone, OnePlus 10 Pro specs,](https://hindustankhabri.in/wp-content/uploads/2023/08/Buy-OnePluss-most-expensive-5G-phone.jpg)
OnePlus का सबसे महंगा फोन OnePlus 10 Pro 5G एक बार फिर Amazon पर शानदार डिस्काउंट पर उपलब्ध है। इस धमाकेदार ऑफर में आप फोन के 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
कीमत और ऑफर
फोन की कीमत 66,999 रुपये है। एक्सचेंज ऑफर में आप इसकी कीमत 63,250 रुपये तक कम कर सकते हैं। पुराने फोन के बदले पूरा डिस्काउंट मिलने पर यह फोन आपको सिर्फ (66,999 – 63,250) 3,748 रुपये में आपका हो सकता है।
ध्यान रखें कि एक्सचेंज डिस्काउंट की कीमत आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा। एक्सचेंज के अलावा अगर आप ICICI या OneCard बैंक के क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदते हैं तो इस पर आपको 5,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दिया जायेगा।
आप इस फ़ोन को आप EMI के साथ 3,217 रुपये के प्रति माह पर भी खरीद सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
OnePlus 10 Pro 5G का यह वेरिएंट 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट पर काम करता है।
फोन में आपको LTPO तकनीक के साथ 3216×1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का साइज 6.7 इंच है।
यह फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास भी दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं।
इनमें 48 MP के मुख्य कैमरे के साथ एक 50 MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एक 8 MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा दे रही है।
कंपनी इस फोन में 5000mAh की बैटरी दे रही है। यह बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन 50W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। OS की बात करें तो फोन एंड्रॉइड 12 पर काम करता है।
स्पेसिफिकेशन चार्ट
फीचर्स | स्पेसिफिकेशन |
डिस्प्ले | 6.7 inches, LTPO2 Fluid AMOLED, 1B colors, 120Hz, HDR10+ |
प्रोसेसर | क्वालकॉम SM8450 स्नैपड्रगन 8 जेन 1 (4 nm) |
रैम | 8/12 GB |
स्टोरेज | 128/256/512 GB |
बैक कैमरा | 48 MP + 50 MP + 8 MP |
फ्रंट कैमरा | 32 MP |
बैटरी | 5000 mAh, 80W फ़ास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग |
कीमत | 66,999 रुपये |
डिस्काउंट | कुल 63,250 + 5,000 रुपये का डिस्काउंट |
Disclaimer: इस डिवाइस की बताई गयी कीमत और ऑफर इस लेख को लिखे जाने के समय के अनुसार हैं। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर ऑफर्स की कीमत बदलती रहती है। ऐसे में ग्राहकों को अपनी जिम्मेदारी और समझ पर ही ऑनलाइन खरीदारी करनी चाहिए।