OPPO के नए फोल्डेबल फोन Find N3 Flip पर पाए 20,000 रुपये का डिस्काउंट, यहाँ जाने कीमत
इस आर्टिकल में हम आपको OPPO Find N3 Flip पर मिल रहे डिस्काउंट के साथ उसके स्पेसिफिकेशन और कीमत की सारी जानकारी देंगे।
![OPPO Find N3 Flip, OPPO Find N3 Flip Specification, OPPO Find N3 Flip Launch Date, OPPO, OPPO Find N3 Flip Price, OPPO Find N3 Flip Discount, OPPO Find N3 Flip Offer, OPPO Find N3 Flip Bank Offers, OPPO Find N3 Flip Review, OPPO Find N3 Flip Camera, OPPO Find N3 Flip Display, OPPO Find N3 Flip Battery,](https://hindustankhabri.in/wp-content/uploads/2023/10/Get-a-discount-on-OPPO-Find-N3-Flip.jpg)
OPPO ने भारतीय बाजार में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन OPPO Find N3 Flip लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस के बैक पैनल पर पावरफुल ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और सेकेंडरी डिस्प्ले भी उपलब्ध है। कंपनी नई डिवाइस को Find N2 Flip के सक्सेसर के तौर पर लेकर आई है।
यह स्मार्टफोन चीनी मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका था और भारत में इसे काफी समय से टीज किया जा रहा था। इस फोन के बैक पैनल पर हैसलब्लैड ब्रांडिंग कैमरा सेटअप दिया गया है। OPPO का दावा है कि यह फ्लिप फोन में उपलब्ध सबसे शक्तिशाली कैमरा सेटअप है। इस कैमरे में टेलीफोटो सेंसर के साथ बेहतर ज़ूम क्षमता भी है।
कीमत और ऑफर
OPPO का नया फोल्डेबल फोन भारतीय बाजार में 22 अक्टूबर से खरीदा जा सकता है और इसकी कीमत 94,999 रुपये रखी गई है। ICICI बैंक, SBI, कोटक बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 12,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा मौजूदा OPPO यूजर्स को पुराने फोन के बदले 8,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।
तमाम ऑफर्स के साथ ग्राहक इस फोन को 20,000 रुपये के डिस्काउंट कीमत पर खरीद सकते हैं। कंपनी इस स्मार्टफोन को खरीदने वाले ग्राहकों को एक बार मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट की भी पेशकश कर रही है।
इस ऑफर का फायदा पहले 6 महीने के अंदर Find N3 Flip खरीदने वालों को मिलेगा। फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और इसे कंपनी की वेबसाइट के अलावा Flipkart से भी खरीदा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
OPPO के फोल्डेबल स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 9200 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच LTPO डिस्प्ले है। इस डिवाइस का वजन सिर्फ 198 ग्राम है और खोलने पर इसकी मोटाई सिर्फ 7.8mm है। यह IPX4 रेटिंग भी प्रदान करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर OIS के साथ 50 MP का प्राइमरी वाइड लेंस दिया गया है। इसके अलावा सेटअप में 32 MP टेलीफोटो सेंसर और 48 MP अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल है।
यह एंड्रॉइड 13 पर आधारित ColorOS 13 के साथ आता है और इसमें बाहर की तरफ 3.26 इंच का वर्टिकल कवर डिस्प्ले भी है। इस फोन की 4300mAh बैटरी में 44W चार्जिंग सपोर्ट है।
स्पेसिफिकेशन चार्ट
फीचर्स | स्पेसिफिकेशन |
डिस्प्ले | 6.8 inches, Foldable LTPO AMOLED, 120Hz, HDR10+ |
कवर डिस्प्ले | 3.26 inches, AMOLED, Corning Gorilla Glass Victus |
प्रोसेसर | Mediatek Dimensity 9200 (4 nm) |
रैम | 12 GB |
स्टोरेज | 1256/512 GB |
बैक कैमरा | 50 MP + 32 MP + 48 MP |
फ्रन्ट कैमरा | 32 MP |
बैटरी | 4300 mAh, 44W |
Disclaimer: इस डिवाइस की बताई गयी कीमत और ऑफर इस लेख को लिखे जाने के समय के अनुसार हैं। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर ऑफर्स की कीमत बदलती रहती है। ऐसे में ग्राहकों को अपनी जिम्मेदारी और समझ पर ही ऑनलाइन खरीदारी करनी चाहिए।