Samsung ने अपनी A-सीरीज के 4 स्मार्टफोन्स को किये सस्ते, यहां जानें कीमतें
इस आर्टिकल में हम आपको Samsung Galaxy A14 5G, Samsung Galaxy A23 5G, Samsung Galaxy A34 5G और Samsung Galaxy A54 5G की कम हुई कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताएंगे।
![Samsung Galaxy A14 5G, Samsung Galaxy A23 5G, Samsung Galaxy A34 5G, Samsung Galaxy A54 5G, Samsung, Offer, Discount, Price, Specification, Sale, Amazon, Flipkart,](https://hindustankhabri.in/wp-content/uploads/2023/10/Samsung-made-its-4-smartphones-cheaper.jpg)
Samsung ने अपने 4 स्मार्टफोन एक साथ सस्ते कर दिए हैं। Samsung ने त्योहारी सीजन से पहले विभिन्न लोकप्रिय A-सीरीज़ स्मार्टफोन की कीमतें कम कर दी हैं और 3,500 रुपये तक का कैशबैक दे रहा है।
इसके अलावा ग्राहकों को स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दिया जाएगा। अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो नीचे बताए गए मॉडल्स में से अपने लिए सही फोन चुन सकते हैं।
Galaxy A14 5G
भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले 5G स्मार्टफोन में से एक Galaxy A14 5G को कंपनी ने 18,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था लेकिन इसे 14,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। कम कीमत में उपलब्ध इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच फुल HD+ डिस्प्ले है। इसमें 50 MP ट्रिपल कैमरा के अलावा 5000mAh की बैटरी है।
Galaxy A23 5G
मिडरेंज सेगमेंट में कंपनी इस मॉडल को 28,990 रुपये की लॉन्च कीमत पर लेकर आई थी और अब यह 18,499 रुपये की फेस्टिव कीमत पर उपलब्ध है। यह फोन स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें 50 MP OIS क्वाड कैमरा सेटअप है। फोन में 6.6 इंच एलसीडी डिस्प्ले के अलावा फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh क्षमता की बैटरी भी है।
Galaxy A34 5G
प्रीमियम डिजाइन और कैमरे के साथ पेश किए गए इस मॉडल की शुरुआती कीमत 35,499 रुपये रखी गई थी, लेकिन ऑफर के बाद इसे 25,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके बैक पैनल में 48 MP मुख्य कैमरा और 8 MP अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है और यह नाइट फोटोग्राफी जैसी कैमरा सुविधाएँ प्रदान करता है।
Galaxy A54 5G
A-सीरीज़ के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Galaxy A54 5G को भारतीय बाजार में 41,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन फेस्टिव डील में इसे 33,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 MP OIS प्राइमरी कैमरे के अलावा ट्रिपल कैमरा सेटअप में 12 MP अल्ट्रा-वाइड लेंस भी है।
स्पेसिफिकेशन चार्ट
फीचर्स | Galaxy A14 5G | Galaxy A23 5G | Galaxy A34 5G | Galaxy A54 5G |
डिस्प्ले | 6.6 inches, PLS LCD, 90Hz | 6.6 inches, PLS LCD, 120Hz | 6.6 inches, Super AMOLED, 120Hz | 6.4 inches, Super AMOLED, 120Hz, HDR10+ |
प्रोसेसर | Exynos 1330 (5nm) | Qualcomm SM6375 Snapdragon 695 5G (6 nm) | Mediatek MT6877V Dimensity 1080 (6 nm) | Exynos 1380 (5 nm) |
बैक कैमरा | 50 MP + 2 MP + 2 MP | 50 MP + 5 MP + 2 MP + 2 MP | 48 MP + 8 MP + 5 MP | 50 MP + 12 MP + 5 MP |
फ्रन्ट कैमरा | 13 MP | 8 MP | 13 MP | 32 MP |
रैम | 4/6/8 GB | 4/6/8 GB | 6/8 GB | 6/8 GB |
स्टोरेज | 64/128 GB | 64/128 GB | 128/256 GB | 128/256 GB |
बैटरी | 5000 mAh, 15W | 5000 mAh, 25W | 5000 mAh, 25W | 5000 mAh, 25W |
ऑफर कीमत | 14,499 रुपये | 18,499 रुपये | 25,999 रुपये | 33,499 रुपये |
Disclaimer: इस डिवाइस की बताई गयी कीमत और ऑफर इस लेख को लिखे जाने के समय के अनुसार हैं। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर ऑफर्स की कीमत बदलती रहती है। ऐसे में ग्राहकों को अपनी जिम्मेदारी और समझ पर ही ऑनलाइन खरीदारी करनी चाहिए।