Flipkart के Big Billion Day Sale में Vivo के इन तीन स्मार्टफोन पर तगड़े डिस्काउंट, यहाँ जाने ऑफर
इस आर्टिकल में हम आपको Vivo T2 सीरीज के तीन धांसू फोन T2 5G, T2 Pro और T2x 5G के बंपर डिस्काउंट की सारी जानकारी देंगे।
![Big Billion Day Sale, Flipkart, Vivo T2, Vivo T2x, Vivo T2x 5G, Vivo T2 Pro, Vivo, Discount, Offer, Sale, Flipkart Big Billion Day Sale, Vivo T2 discount, Vivo T2x discount, Vivo T2x 5G discount, Vivo T2 Pro discount, Vivo discount, Flipkart offer, Vivo offer, Vivo sale, Flipkart sale, best phone deals on Flipkart, best Vivo deals on Flipkart, best Big Billion Day Sale deals,](https://hindustankhabri.in/wp-content/uploads/2023/10/Big-discounts-on-these-three-Vivo-smartphones.jpg)
अगर आप Vivo का स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Flipkart की Big Billion Days Sale सिर्फ आपके लिए है। इस सेल में Vivo T2 सीरीज के धांसू फोन T2 5G, T2 Pro और T2x 5G को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
T2x 5G पर ऑफर
T2x 5G तीन वैरिएंट में आता है 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB। कंपनी इस फोन के तीनों वेरिएंट पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है। छूट के बाद फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये हो गई है।
T2 5G पर ऑफर
इसी तरह कंपनी T2 5G को भी सेल में किफायती कीमत पर पेश कर रही है। यह फोन दो वेरिएंट में आता है- 6 GB + 128 GB और 8 GB + 128 GB।
Flipkart की Big Billion Days Sale में फोन के दोनों वेरिएंट पर 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद फोन के 6 GB रैम वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये हो गई है। वहीं, इसके 8 GB रैम वेरिएंट के लिए आपको 17,499 रुपये खर्च करने होंगे।
T2 Pro पर ऑफर
जहां तक Vivo T2 Pro की बात है तो इस फोन में आपको 8 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB का विकल्प मिलेगा। कंपनी इस फोन पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है। बैंक डिस्काउंट के साथ फोन की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये हो गई है। फोन पर मिलने वाला बैंक ऑफर ICICI, Kotak और Axis बैंक के लिए है।
स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो कंपनी Vivo T2 5G में स्लीक और स्टाइलिश डिजाइन ऑफर कर रही है। फोन में आपको 90Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। यह फोन 64 MP प्राइमरी कैमरे से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दे रही है। सेल्फी के लिए फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा है। फोन की बैटरी 4500mAh की है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Vivo T2x 5G में आपको 6.58 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आपको 50 MP का मुख्य कैमरा मिलेगा। फोन की बैटरी 5000mAh की है।
जहां तक Vivo T2 Pro की बात है तो यह फोन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और डाइमेंसिटी 7200 चिपसेट के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन चार्ट
स्पेसिफिकेशन | Vivo T2x 5G | Vivo T2 | Vivo T2 Pro |
डिस्प्ले | 6.58 inches, IPS LCD | 6.38 inches, AMOLED, 90Hz | 6.78 inches, AMOLED, 1B colors, 120Hz, HDR10+ |
प्रोसेसर | Mediatek Dimensity 6020 (7 nm) | Qualcomm SM6375 Snapdragon 695 5G (6 nm) | Mediatek Dimensity 7200 (4 nm) |
रैम | 4/6/8 GB | 6/8 GB | 8 GB |
स्टोरेज | 128 GB | 128 GB | 128/256 GB |
बैक कैमरा | 50 MP + 2 MP | 64 MP + 2 MP | 64 MP + 2 MP |
फ्रन्ट कैमरा | 8 MP | 16 MP | 16 MP |
बैटरी | 5000 mAh, 18W | 4500 mAh, 44W | 4600 mAh, 66W |
Disclaimer: इस डिवाइस की बताई गयी कीमत और ऑफर इस लेख को लिखे जाने के समय के अनुसार हैं। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर ऑफर्स की कीमत बदलती रहती है। ऐसे में ग्राहकों को अपनी जिम्मेदारी और समझ पर ही ऑनलाइन खरीदारी करनी चाहिए।