Vivo दमदार फीचर्स के साथ अपना V29 सीरीज जल्द करेंगे भारत में लॉन्च, यहाँ जाने कीमत
इस आर्टिकल में हम आपको Vivo V29 5G और V29 Pro की सामने आयी सारी जानकारी देंगे।
Vivo जल्द ही भारत में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी के इन फोन के नाम Vivo V29 5G और V29 Pro 5G हैं। Vivo के ये फोन इस महीने के अंत में लॉन्च हो सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से इन फोन्स के बारे में कई लीक्स सामने आ रहे हैं।
इस नए लीक में इन डिवाइसेज के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स के साथ कीमत की जानकारी दी गई है। माय स्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo V29 सीरीज की कीमत 40,000 रुपये से कम होगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Vivo V29 5G भारत में मैजेस्टिक रेड कलर वेरिएंट में आ सकता है। यह फोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है।
Vivo V29 Pro
Vivo V29 Pro की बात करें तो रिपोर्ट में इस फोन के कैमरे के बारे में अहम जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस फोन में Sony IMX663 सेंसर के साथ 50MP का कैमरा देने वाली है। इसकी फोकल लंबाई 50mm है।
ध्यान रहे कि ये सिर्फ लीक में दी गई जानकारी है। कंपनी ने अभी तक फोन के भारत लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस फोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर सकती है।
Vivo V29
Vivo V29 में कंपनी 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में 4600mAh की बैटरी है। यह बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
वीसी फोन में बायोनिक कूलिंग सिस्टम भी दे रहा है। फोन 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज विकल्प में आएगा। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 778G ऑफर कर रही है। OS की बात करें तो फोन एंड्रॉइड 13 पर आधारित लेटेस्ट फनटच ओएस पर काम करेगा।
Vivo V29 Pro स्पेसिफिकेशन
Vivo V29 Pro की बात करें तो कंपनी इस फोन में 2800×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.78 इंच का डिस्प्ले दे सकती है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, फोन डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर और 4600mAh बैटरी से लैस है। आने वाले दिनों में इस आगामी फोन के बारे में अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
स्पेसिफिकेशन चार्ट
स्पेसिफिकेशन | Vivo V29 | Vivo V29 Pro |
डिस्प्ले | 6.78 inches, AMOLED, 1B colors, 120Hz, HDR10+ | 6.78 inches, 1080p, 120 Hz, OLED |
प्रोसेसर | Qualcomm SM7325 Snapdragon 778G 5G (6 nm) | डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर |
रैम | 8/12 GB | 12 GB |
स्टोरेज | 128/256 GB | 256 GB |
बैक कैमरा | 50 MP + 8 MP + 2 MP | ** |
फ्रन्ट कैमरा | 50 MP | ** |
बैटरी | 4600 mAh, 80W फास्ट चार्जिंग | ** |