Technology
iOS 17 जल्द रोलआउट होने जा रहा है, यहां जानिए किस iPhone को मिलेगा और किसे नहीं
हर साल, iOS अपडेट iPhones को मक्खन की तरह चलने में मदद करते है और उपयोगकर्ता अनुभव में सुधार करते हैं।
![iOS 17, iOS 17 Update, iOS 17 Update iPhone List, iOS 17 Supported iPhone, iPhone, iPhone iOS Update, iOS,](https://hindustankhabri.in/wp-content/uploads/2023/03/iOS-17-is-going-to-rollout-soon.jpg)
iOS 17 Update: दुनिया में सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन में से एक Apple iPhone है। अमेरिका में 50% आबादी iPhone का इस्तेमाल करती है। हर साल, iOS अपडेट iPhones को मक्खन की तरह चलने में मदद करते है और उपयोगकर्ता अनुभव में सुधार करते हैं।
iOS 17
iOS 17 की घोषणा जून में Apple के वार्षिक वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में की जाएगी, जो इस साल होगी। हम आपको बताएँगे कि कौन से iPhones को अपडेट प्राप्त होगा और किसे नहीं।
अपडेट
iOS 17 में कई नए फीचर आने की उम्मीद है। जनता के लिए अपडेट रोल आउट करने से पहले iOS बीटा प्रोग्राम को परीक्षण के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। किन iPhone यूज़र्स को मिलेगा iOS 17?
कुछ iPhone यूजर्स ऐसे भी होंगे जो इससे निराश होंगे, क्योंकि कुछ iPhone मॉडल्स पर यह अपडेट उपलब्ध नहीं होगी। आइए देखें कि किन फोन को अपडेट मिलेगा।
इन सब को मिलेगा अपडेट
- iPhone 15 Series (Upcoming)
- iPhone 14 Pro Max
- iPhone 14 Pro
- iPhone 14 Plus
- iPhone 14
- iPhone 13 Pro Max
- iPhone 13 Pro
- iPhone 13
- iPhone 13 mini
- iPhone 12 Pro Max
- iPhone 12 Pro
- iPhone 12
- iPhone 12 mini
- iPhone 11 Pro Max
- iPhone 11 Pro
- iPhone 11
- iPhone XS Max
- iPhone XS
- iPhone XR
- iPhone SE (2022)
- iPhone SE (2020)
इनको नहीं मिलेगा अपडेट
- iPhone 8
- iPhone 8 Plus
- iPhone X